RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशीयो की जीत पर भाजपा भोजपुर में हर्ष व्याप्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च।बिहार कोटे से सभी पाँच सीट पर एनडीए प्रत्याशी के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे एक बैठक आरा परिसदन मे किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा एनडीए की प्रचंड जीत पर एक दूसरे को बधाई दी गई एवं केन्द्रीय और प्रांत नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज एनडीए सबसे मजबुत गठबंधन है।भारतीय जनता पार्टी मे प्रत्येक कार्यकताओं को सम्मान मिलता है।भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता भी ऊँचाई को प्राप्त करता है।उन्होने विशेष रूप से शिवेश राम को बधाई देते हुए केन्द्रीय एवं राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने इस जीत को एनडीए के मजबूत गठबंधन को बताया एवं कहा कि आज एनडीए मजबुती से एकजुट है,जिसका परिणामस्वरूप हमे पाँचो सीट पर विजय प्राप्त हुआ।
अन्य वक्ताओं मे सीडी शर्मा, धीरेन्द्र स़िह,सूर्यकांत पांडेय,सत्यनारायण व्याहुत,हरेन्द्र पांडेय,उदय प्रताप सिंह,हरेराम चंद्रवंशी आदि ने अपने जिला से पहली बार भाजपा से राज्यसभा निर्वाचित होने पर शिवेश राम को बधाई देते हुए अपने अनुभवो को साझा किया।
बैठक के बाद सभी मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाया एवं नारे लगा कर खुशी मनाया।
कार्यक्रम मे संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह सेंगर,जीतु चौरसिया, सुनील श्रीवास्तव, पंकज प्रभाकर,मिठाई लाल,आदित्य सिंह आदि,संतोष सिंह संटु,संदीप कुमार,भुनेश्वर ठाकुर,नीतीश दूबे,अंकित पांडेय,आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:खेलो इंडिया अस्मिता महिला भारोत्तोलन लीग प्रतियोगिता 31 अगस्त को गोपालगंज में।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है! जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा युवाओं ने गंगा घाट की सफाई की।

rktvnews

भोजपुर के बेटे को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजें : विधायक राहुल तिवारी

rktvnews

नारनौल:हीट वेव के बचाव के लिए लग रहे मीठे व शीतल पेयजल शिविर राहगीरों की बुझा रहे प्यास।

rktvnews

बक्सर:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में इंट्रा कॉलेज खेलकूद-सह-सांस्कृतिक महोत्सव “उमंग–2026” का भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment