RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:प्रभारी जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण।

रसोई गैस से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को लेकर जिला आपूर्त्ति नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या – 06152-245023 पर जानकारी दे सकते हैं. यह नियंत्रण कक्ष सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक क्रियाशील है।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )17 मार्च।प्रभारी जिलाधिकारी सह उपविकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने आज छपरा शहर के विभिन्न एलपीजी वितरक एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारी द्वय ने डाकबंगला रोड स्थित डोमेस्टिक इंडेन गैस एजेंसी , ओम इंटरप्राइजेज (भारत गैस) आदि का निरीक्षण किया।
सभी एजेंसियों पर उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलिंडर की आपूर्ति के लिये लगाये गये नंबर के सीरियल टोकन नंबर को प्रदर्शित करने को कहा गया।
सिलिंडर स्टॉक की अद्यतन स्थिति के साथ साथ प्रत्येक दिन किस तिथि तक लगाये गये नंबर के विरुद्ध सिलिंडर की आपूर्त्ति उक्त तिथि को की जा रही है, इस आशय की सूचना को प्रदर्शित करने का निदेश दिया गया।
गैस एजेंसी को पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने का स्पष्ट निदेश दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी दी जा सके।
जिला में गैस की क्राइसिस जैसी कोई भी स्थिति नहीं है, लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्धारित अंतराल पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निदेशानुसार सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर्स लगातार फील्ड में रहकर गैस वितरण पर नजर रख रहे हैं।
सभी लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें।
निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में सूर्य नमस्कार प्रदर्शन ने सैकड़ों योग उत्साही लोगों को आकर्षित किया।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:दिव्यांगो को शत प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड देने का लक्ष्य।

rktvnews

ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में वृहद पैमाने पर किया जा रहा है मिलेट चिक्की का उत्पादन।

rktvnews

सी.एस.आई.आर. – राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने मनाया एक दिवसीय हिंदी सम्मेलन।

rktvnews

चतरा:झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

गुवाहाटी टर्मिनल का विस्तार: असम की कनेक्टिविटी को मिली नई ताकत, क्षमता 1 करोड़ 30 लाख तक

rktvnews

Leave a Comment