RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)17 मार्च।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उक्त जनसुनवाई में सदर प्रखंड के करुवा खुर्द निवासी अमरेंद्र कुमार उपाध्याय ने पैक्स में किए हुए धान विक्रय का पैसा भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कल्याणपुर पैक्स में वर्ष 2024 में 52 क्विंटल धान विक्रय किए थे जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। पिछले दो वर्षों से धान विक्रय के पैसे का भुगतान करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एक छोटे किसान हैं एवं पैसे के अभाव में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः उन्होंने धान विक्रय के पैसे का भुगतान शीघ्र करने का अनुरोध किया है। रमकंडा प्रखंड के हेवंती देवी ने ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में लापरवाही बरतने की शिकायत की है। उन्होंने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उनके घर से सटे सड़क किनारे ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण कराया गया है। नाली निर्माण के दौरान नाली निर्माण के रास्ते में पत्थर पड़ जाने के कारण भूमि को यूं ही खुद कर गड्ढा बना दिया गया है, जिससे नाली का पानी एवं कचरा का जमाव बना हुआ है। नाली के गंदे पानी एवं कचरा के कारण काफी गंदगी का अंबार एवं बदबू फैला हुआ है जिसके कारण घर में रहना कठिन हो रहा है। अतः उन्होंने उपायुक्त से जांचोंपरांत उचित कार्रवाई करते हुए समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया है। आवेदनकर्ताओं में हेवंती देवी के अतिरिक्त सुमंत पांडे, राजीव रंजन पांडे, श्वेता पांडे एवं ग्राम पंचायत रामकंडा के मुखिया रंजू पांडे समेत अन्य ग्रामीण भी हैं। बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरी कला निवासी अख्तर अंसारी ने सरकारी आवास निर्माण में गड़बड़ी करते हुए पैसे की अवैध निकासी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शकुंती देवी, पति मंदिर राम का स्वीकृत सरकारी आवास का निर्माण नहीं हुआ है जबकि पैसे की निकासी कर ली गई है। इस मिली भगत में उन्होंने संबंधित पंचायत सेवक, स्वयंसेवक एवं वार्ड सदस्य आदि की संलिप्ता की बात बताई। उन्होंने उक्त गड़बड़ी की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। एक अन्य मामले में चिनिया प्रखंड के हेताड़ कला निवासी रामपति कुंवर, पति स्वर्गीय राजदेव सिंह ने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उनका कोई संतान नहीं होने के कारण वह अपनी संपत्ति बंधीया कुंवर के नाम करना चाहती हैं परंतु एक अन्य व्यक्ति कृष्णा देवी, पति रामदेव सिंह द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है एवं उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा किया गया है। मारपीट, चोरी-डकैती एवं अन्य इल्जाम लगाते हुए उन पर वाद दायर करने की धमकी दी जाती है। अतः उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी पूरी संपत्ति बंधिया कुंवर के नाम कर दी जाए। साथ ही मामले के जाँचोपरान्त दोषी व्यक्ति पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

भोजपुर जिला भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2 जुलाई को,निबंधन 30 जून तक।

rktvnews

भोजपुर: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच ने कंबलों का वितरण कर मनाई अटल और मालवीय की जयंती।

rktvnews

भोजपुर:रेलवे द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत 100 लीटर बीयर हुआ बरामद।

rktvnews

चतरा:भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि का वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दुमका:मुख्य सचिव का दुमका दौरा ,महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के अंतर्गत बेंगलुरु में आयोजित रोड शो में उत्तराखण्ड सरकार तथा राज्य में निवेश हेतु उत्साहित विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों के मध्य कुल 4600 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए।

rktvnews

Leave a Comment