RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प – 1.70 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.35 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

जयपुर/राजस्थान 24 जून। महंगाई के दौर में निश्चित राहत की गारंटी देने वाले महंगाई राहत कैम्प में लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार की दस लोककल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन से लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। शनिवार शाम तक इन कैम्पों के माध्यम से 1.70 करोड़ परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 7.35 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.05 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 90.82 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 11.02 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.01 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 65.39 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.31 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 50.28 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 1.02 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.27 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.27 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

बिहार:अंतर महाविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता में बी०एस०एस०कॉलेज बचरी विजेता और एचडी जैन कॉलेज उपविजेता घोषित।

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया जिला स्वीप लोगो और जिला स्वीप सॉन्ग का अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या एवं नृत्य का सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने ऑनलाइन की जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अभिनेता धर्मेंद्र को उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने दी श्रद्धांजलि,उनके साथ की स्मृतियों को किया साझा।

rktvnews

Leave a Comment