RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:दादी ने लगवाया पोती को एचपीवी का टीका।

उमरिया/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)12 मार्च।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा व्ही एस चंदेल ने बताया कि बल्लू चौधरी निवासी ग्राम दुलहरा द्वारा अपनी नातिन कुमारी किरण चौधरी को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव हेतु एचपीवी का टीका लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर विकासखंड मानपुर लाया गया ।
उन्होंने बताया कि इस टीका से कोई डर नहीं यह टीका कैंसर जैसी घातक बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही एचपीवी का टीका की खुराक निःशुल्क एवं बेहद अनुकूल वातावरण में टीका प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा लगवाया गया है । उन्होेने बताया कि इस टीके के लिए प्राइवेट में 4000 से 5000 रुपए तक खर्च करना पड़ता है। उन्होंने समस्त ग्राम के अभिभावक से अनुरोध किया है कि सभी परिवार अपने घर के 14 वर्ष पूर्ण कर चुके एवं 15 वर्ष तीन माह तक की किशोरी बालिका को टीका लगाकर इस घातक कैंसर रोग से बचाया जा सकता है । गतिविधि के दौरान डॉ राजेंद्र माझी ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर राजेंद्र वर्मा,एएनएम सपना रानी पटेल, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता पूनम मिश्रा, प्रशिक्षक पूजा पांडे, आशा कार्यकर्ता रोशनी यादव एवं साथिया पुष्पांजलि साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

शाहपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर वकील ऑनलाइन पेश होने के लिए स्वतंत्र : सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़

rktvnews

भोजपुर: प्रतिभा सम्मान सह सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउन्डेशन की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment