RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 मार्च।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में अनुमंडल कार्यालय देवघर से संबंधित, अंचल कार्यालय मोहनपुर से संबंधित, जिला भू अर्जन कार्यालय देवघर से संबंधित, उत्पाद अधीक्षक देवघर कार्यालय से संबंधित, मईया सम्मान योजना से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

Related posts

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की सराहनीय पहल विगत 7 दिनों में गुम हुए 45 बच्चों, महिलाओ एवं वृद्धों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने जयंती ध्वज मंदिर जाने के लिए बने ट्रैकिंग रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाले फलदार और छायादार पौधों का बहुतायत में करें रोपण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर परिचर्चा व भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment