RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:यूपीएससी में आरा की आकांक्षा को मिला 301 वां रैंक,सर्वत्र खुशी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मार्च।संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित UPSC Civil Services Examination के घोषित परिणाम में आरा की बेटी आकांक्षा ने ऑल इंडिया रैंक 301 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे शहर में खुशी की लहर है।यह परिवार कभी रणवीर सेना सुप्रीमो
बरमेश्वर मुखिया के नाम से चर्चित रहा । लेकिन इनके पुत्र इनदुभूषण की पुत्री ने जो कर दिखाया यह काबिले-तारीफ ही नहीं जिला के लिए गौतव की बात है। बताते चलें की इसी आरा शहर के कैथैलिक मिशन से मैट्रिक,एच डी जैन से ग्रेजुएशन कर दृढ़ संकल्प से यूपीएससी की तैयारी में लग गई। आकांक्षा ने बताया की आठ दस घंटों की पढ़ाई, मुखिया जी की प्रेरणा तथा माता पिता का सहयोग एवं मार्गदर्शन ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। आकांक्षा ने बताया की संकल्प के साथ युवा मेहनत कर अपने मनोवांछित परिणाम पा सकते हैं।कोई काम असंभव नहीं है।आकांक्षा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है। सगे संबंधियों और जुड़े लोगों से लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।आकांक्षा को भविष्य में आईएफएस करने की इच्छा है जिससे की समाज और देश की सेवा कर सकें।

Related posts

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस स्टैंड दुमका में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

सोलहवें वित्त आयोग (XVIएफसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (वाईपी)/सलाहकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी रक्षा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए डेफकनेक्ट 2024 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई।

rktvnews

विधि और न्याय मंत्रालय ने भविष्य की कार्य योजना को आकार देने के लिए चिंतन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:बेसहारो को कंबल और नेत्रहीन विद्यार्थियों को कराया गया भोजन।

rktvnews

Leave a Comment