RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 मार्च।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इस क्रम में अधिकारियों द्वारा योजनाओं की अद्यतन प्रगति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक में जेएसएलपीएस की समीक्षा करते हुए वन धन विकास केंद्रों के माध्यम से करंज एवं महुआ के बीजों के संग्रहण एवं उनके विपणन को बढ़ावा देने के लिए जिला सहकारिता कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। क्षेत्र में कटहल के उत्पादन को ध्यान में रखते हुए उसके संग्रहण एवं विपणन के लिए सहकारिता विभाग के साथ समन्वित प्रयास किए जाने के विषय पर भी विचार किया गया।जेएसएलपीएस द्वारा प्रत्येक प्रखंड में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना करने का निदेश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी इस संबंध में प्रखंड स्तर पर प्रगति की समीक्षा करेंगे।इस दौरान जेएसएलपीएस द्वारा संचालित दीदी की दुकान योजना तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित जोड़ा बैल वितरण योजना तथा पशु टीकाकरण से संबंधित गतिविधियों की अद्यतन जानकारी ली गई।गव्य विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु बीमा एवं बीमा क्लेम से जुड़े कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
कृषि विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डधारकों के यूआईडी सीडिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण तथा विभिन्न सरकारी भवनों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था से संबंधित कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों से संबंधित कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान कल्याण विभाग की योजनाओं, छात्रवृत्ति वितरण तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), पीएम जनमन योजना तथा मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी,सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने स्क्वाड्रन लीडर प्रथमेश डी डोंगरे (35823) उड़ान (पायलट) सेवा को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया फिजियोथैरेपी केंद्र का उद्घाटन।

rktvnews

दुमका:पर्यटन एवं खेलकूद की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने वार्षिक टूरिज्म कैलेंडर बनाने का दिया निर्देश।

rktvnews

देहरादून:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जिला निर्वाचन अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मिथिला कला की समग्र पुस्तक का शुभारंभ: मधुबनी की सांस्कृतिक धरोहर का व्यापक अध्ययन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा-जदयू की डबल इंजन सरकार ने छीन लिए जल-जंगल-जमीन पर से जनता के अधिकार – राजेश सहनी

rktvnews

Leave a Comment