RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर परिषद बक्सर क्षेत्र अंतर्गत योजना एवं स्वच्छता पखवाड़ा से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)06 मार्च।जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला की अध्यक्षता में नगर परिषद बक्सर क्षेत्र अंतर्गत योजना एवं स्वच्छता पखवाड़ा से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर के द्वारा रामरेखा घाट पर लाइट एंड साउंड के लिए ट्रांसफार्मर आदि के कार्य अब तक पूर्ण नहीं कराने के लिए कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निदेश दिया गया कि लाईट एंड साउंड शो का शुभारंभ मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कराये जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लाईट एंड साउंड के लिये रिहर्सल आदि भी पूर्व से कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निदेश दिया गया कि लाईट एंड साउंड शो को प्रारंभ कराने के संबंध में विभिन्न स्तरों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निदेश दिया गया कि रामरेखा घाट पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल/राज्य आपदा मोचन बल, हेल्प डेस्क हेतु शीघ्र कक्ष का निर्माण करायेंगे। कक्ष में नगर क्षेत्र के सभी खतरनाक घाटों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा अधिष्ठापित करायेंगे एवं उसका फुटेज के अवलोकन हेतु रामरेखा घाट पर अधिष्ठापित नियंत्रण कक्ष में कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निदेश दिया गया कि रामरेखा घाट पर महिलाओं हेतु एक पिंक कक्ष का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे एवं सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 01 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर : ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजित! शिक्षकों मे शोक।

rktvnews

पिथौरागढ़:युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक के तत्वधान में एक दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

rktvnews

54वें इफ्फी में आयोजित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो’ में ‘ओड’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।

rktvnews

उमरिया:गुड़ एवं पानी पिलाकर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment