RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपस में एक- दूसरे के साथ जुड़ने का मनभावन मौका है होली:राजेंद्र तिवारी

RKTV NEWS/पटना(बिहार )02मार्च। रविवार को
ब्राह्मण जोड़ो अभियान के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बहूभाषीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में होली मिलन समारोह आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र तिवारी ने और मंच संचालन श्याम कुमार पांडे उर्फ निगम बाबा के साथ मनीष झा ने किया।
होली मिलन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. एन. मिश्रा एवं डॉ. पुरुषोत्तम मिश्रा बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष संतोष पाठक थे । अन्य गण्यमान लोगों में अशोक चौबे, अशोक उपाध्याय, , विजय मिश्रा बाबा,चतुर्भुज पांडेय, मुरारी तिवारी, बाला नंद झा, विजय झा, जूही झा, अंजनी मिश्रा, राजेश झा ,नागेंद्र पांडेय, चंद्र भूषण मिश्रा, सिद्धनाथ तिवारी, रणविजय पांडेय, कृष्णा पांडेय, , विमल त्रिपाठी, विनोदानंद उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का बहुत बड़ा महत्व है। होली ऐसा पर्व है जिसमें लोग सभी गिले- शिकवे दूर कर एक दूसरे के साथ रंग अबीर की लाली में अपने को रंग लेते हैं और यही से फिर एक नई ऊर्जावान पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों की धारा बहने लगती है। होली आपसी भाईचारे का पर्व है। यह हम लोगों को आपस में एक दूसरे के साथ जोड़ता है।

Related posts

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एकीकृत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया गया

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के नाराज माले नेताओं ने ज्वाइन किया सीपीआई ।

rktvnews

बलिया:रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ एवं नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

रायपुर : जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment