RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भवन विकास निगम के इंजीनियर्स आई.आई.एम. इंदौर में सीखेंगे प्रबंधन के गुर ।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 22 जून। मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के इंजीनियर्स अब आई.आई.एम. इंदौर में मानव संसाधन का बेहतर प्रबंधन सीखेंगे। इसके लिये आज इंदौर में निगम के प्रबंध संचालक चंद्र मोहन ठाकुर और इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय के मध्‍य समझौता (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए गए। आई.आई.एम. एमओयू के आधार पर आईआईएम इंदौर भवन विकास निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के साथ प्रबंधन सलाहकार के रूप में सहयोग देगा। आईआईएम इंदौर द्वारा दक्षता ऑडिट और मानव संसाधन के विश्लेषण में भी सहयोग किया जायेगा।
निगम के प्रबंध संचालक ठाकुर ने कहा कि आईआईएम इंदौर द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि आईआईएम निगम द्वारा संचालित परियोजनाओं के प्रभाव का आकलन भी करेगा।

Related posts

बक्सर: डीएम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

2024 महिंद्रा थार ROXX, नेक्स्ट-जेनेरेशन रिबाउंड स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ मोनरो OE सॉल्यूशंस डैम्पर्स की सुविधा।

rktvnews

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:छठ घाटों सहित आने-जाने वाले मार्गों की कराएं समुचित साफ-सफाई: डीएम

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया स्काईलाइट स्वीट्स का उद्घाटन।

rktvnews

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने 16वीं हितधारकों की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment