RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)23 फरवरी। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त मतदान प्रारंभ होने के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित संचार प्रणाली, हेल्पलाइन व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा विभिन्न मतदान केंद्रों से प्राप्त हो रही सूचनाओं की अद्यतन रिपोर्ट का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र से समय-समय पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट प्राप्त कर उसे संकलित एवं प्रसारित किया जाए, ताकि समग्र स्थिति पर निरंतर निगरानी बनी रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कंट्रोल रूम निर्वाचन प्रक्रिया की केंद्रीय इकाई है, जहां से पूरे जिले की गतिविधियों का समन्वय किया जाता है। किसी भी प्रकार की शिकायत, तकनीकी समस्या या विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सतत निगरानी करने तथा सुरक्षा बलों के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूचनाओं पर भी पैनी नजर रखने को कहा, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित न हो। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी जिम्मेदारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध कार्रवाई ही सफल निर्वाचन की कुंजी है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नगरपालिका, तेज कुमार हांसदा, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अबोध बालिका के साथ बलात्कार की घटना दरिंदगी का परिचायक: दिलराज प्रीतम

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 दिसंबर 24

rktvnews

बक्सर:”हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान” के समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

महाराजा कॉलेज, आरा पीजी अंग्रेजी विभाग के कस्टम में चयनित दो छात्र सम्मानित।

rktvnews

अपने फायदे के लिए दूसरों का शोषण न करें, बाहरी स्रोतों से घटिया आपूर्ति के झांसे में न आएं: पीयूष गोयल

rktvnews

बक्सर:वरिष्ठ नागरिकों के बीच शशांक सिंह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment