RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: विश्वामित्र महोत्सव का भव्य आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)23 फरवरी।कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में 21 फरवरी को किला मैदान बक्सर में विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर, जिला पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ के उपरांत बक्सर जिलें के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भोजपुरी गायक भरत शर्मा एवं प्रसिद्ध लोक गायक विष्णु ओझा को स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि विश्वामित्र महोत्सव का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और बिहार की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करते हैं।
विश्वामित्र महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।
स्थानीय कलाकारों जैसे पवन कुमार के द्वारा गणेश वंदना, राहुल कुमार एवं समूह के द्वारा राम भजन, जूही कुमारी एवं सलोनी कुमारी के द्वारा नृत्य, भावना पांडे के द्वारा राम भजन, अनुराधा कुमारी नृत्य, अभिनंदन ओझा एवं नीरज मिश्रा के द्वारा भजन, बारूद डांस एकेडमी नृत्य एवं बटेश्वर यादव के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई।
विश्वामित्र महोत्सव में मुख्य कलाकार यथा स्पीड डांस ग्रुप कोलकाता, राधा सिन्हा डांस ग्रुप पटना, माधव प्रिया शर्मा लोक गायिका, झिंझिया लोक नृत्य एवं भाव्या पंडित पार्श्व गायिका द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों एवं प्लास मार्ट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार: बक्सर: बिना निबंधन और अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर कार्रवाई,किए गए सील।

rktvnews

बसंत मोरे अंगना !

rktvnews

चतरा:पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह सम्पन्न, कुपोषण उन्मूलन पर जोर।

rktvnews

बक्सर:विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

Leave a Comment