RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:20 वे स्थापना दिवस पर सुंदर कांड पाठ से गूंजा सेमरिया महाबीर मंदिर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 फरवरी।भोजपूर के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सेमरिया-पड़रिया पंचायत के सेमरिया गांव स्थित महावीर मंदिर का 20 वां स्थापना दिवस रविवार को भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिससे पूरा गांव धार्मिक माहौल में सराबोर हो उठा। पूजा-अर्चना पंडित सोहन त्रिपाठी के सानिध्य में संपन्न हुई। अनुष्ठान के यजमान आशीष कुमार सिंह थे। संचालन श्रीराम सुंदरकांड पाठ समिति टीम द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। संगीत में रमाशंकर तिवारी (हारमोनियम), सहयोगी शुभम तिवारी, शिवम दुबे, हिमांशु दुबे, देवेश दुबे (तबला) तथा मनोज राम (बैंजो) ने अपनी मधुर धुनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान बम-बम पांडेय द्वारा सुंदरकांड पाठ मंडली को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अजीत सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, योगेंद्र पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अशोक सिंह, हरेंद्र सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। इस आयोजन ने गांव में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर की समृद्धि और गांव की सुख-शांति की कामना की।

Related posts

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में फहरा तिरंगा,राष्ट्रभक्तों की कुर्बानी से मिली है आजादी: जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

एक फिल्मकार के रूप में मेरा यह कर्तव्य है कि मैं जागरूकता लाऊं और लोगों को सबकुछ गवां कर फिर से उठ खड़े होने की कहानी बताऊं: धनीराम टिस्सो, कार्बी फीचर फिल्म ‘मीरबीन’ के निर्माता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

rktvnews

दुमका:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SIR कार्यों की समीक्षा, EF के वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने का निर्देश।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिली बड़ी सौगात : राज्यपाल ने 55 सीटर एसी बस को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

खैरागढ़:भारत में कला और संस्कृति का नया अध्याय : आईकेएसवी-डीडीयूजीयू के एमओयू से शैक्षिक क्रांति।

rktvnews

Leave a Comment