RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने देवनीमोरी के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि अप्रैल 2025 में उनकी श्रीलंका यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि इन पवित्र अवशेषों को श्रीलंका लाया जाएगा, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा।
श्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका सदियों से चली आ रही साझा विरासत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से मजबूत होते गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों से बंधे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत से पवित्र देवनीमोरी अवशेष श्रीलंका में पहुंचना दोनों देशों के बीच अटूट आध्यात्मिक बंधन का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा और सीमाओं के पार एकता और समझ को बढ़ावा देगा।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा

“कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार।
अप्रैल 2025 में मेरी यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ये अवशेष श्रीलंका लाए जाएंगे, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। हमारे राष्ट्र गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों से जुड़े हुए हैं। भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहे।

Related posts

भोजपुर:महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई।

rktvnews

पिछले दरवाजे से प्रवेश : जंग खाता आइरन फ्रेम

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने निबंधन कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण, चालू करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक ने समुद्री डाकुओं से निपटने के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए गुजरात में 15वीं क्षमता निर्माण वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की।

rktvnews

सब्जियों के अपशिष्‍ट से तेलंगाना में हो रहा है बिजली का उत्पादन।

rktvnews

भोपाल:“माँ तुझे प्रणाम” काव्य गोष्ठी में गूँजी मातृत्व, संवेदना और भारतीय संस्कृति की स्वर लहरियाँ।

rktvnews

Leave a Comment