RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला पदाधिकारी ने सभी किसानों से की अपील: निःशुल्क फार्मर रजिस्ट्री का लाभ उठाएं

RKTV NEWS/छपरा (सारण)05 फरवरी।जिला पदाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने जिले के सभी किसान बंधुओं से अपील की है कि वे किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री) अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी पंचायतों में चिन्हित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) केंद्रों पर निःशुल्क किसान पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr… के माध्यम से घर बैठे अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह विशेष अभियान दिनांक 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा, अतः सभी किसान बंधु समय रहते इस सुविधा का लाभ अवश्य लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंजीकरण कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। डीएम ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी शिविर या सीएससी केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क पंजीकरण कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट न देख पाये किशोर।

rktvnews

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत की।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में संगीतमय हुई शाम, सोनू निगम ने बिखेरा सुरों का जादू।

rktvnews

एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल, लखनऊ के कॉलेज छात्रों के बीच ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को ‘लिविंग रूम’ की बातचीत बना रही है।

rktvnews

Leave a Comment