RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जयपुर:अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन।

कला, साहित्य और सुरों में पगी एक बसंती विदाई।

गुलज़ार की रचनात्मक दुनिया से रू-बरू कराती संध्या ने छुआ मन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)02 फरवरी। जवाहर कला केंद्र में डेल्फ़िक काउंसिल ऑफ़ राजस्थान द्वारा वेस्ट ज़ोन कल्चरल सेंटर, नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर एवं उस्ताद इमामुद्दीन ख़ान डागर म्यूज़िक एंड कल्चरल सोसायटी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘आयो बसंत’ का समापन कला, साहित्य और सृजनात्मक संवेदनाओं से सजी एक यादगार सांझ के साथ हुआ। दूसरे दिन महोत्सव ने विचार, भाव और अभिव्यक्ति के अनेक रंगों को एक मंच पर समेटते हुए दर्शकों को सृजन के गहरे अनुभव से जोड़ा।
महोत्सव के दिन का आरंभ कृष्णायन, जवाहर कला केंद्र में आयोजित पेपर फ्लावर मेकिंग वर्कशॉप से हुआ। सुश्री अनुपमा के कुशल संचालन में प्रतिभागियों ने काग़ज़ के माध्यम से सौंदर्य और कल्पना को आकार देना सीखा। युवाओं, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यशाला को जीवंत संवाद और रचनात्मक ऊर्जा से भर दिया।
शाम का समापन सत्र रंगायन सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आईएएस श्रेया गुहा ने अतिथियों, कलाकारों एवं दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘आयो बसंत’ जैसे आयोजन कला और साहित्य को केवल मंच नहीं देते, बल्कि समाज को संवेदनशील और रचनात्मक सोच से जोड़ने का कार्य करते हैं।
समापन संध्या की विशेष प्रस्तुति ‘बात पश्मीने की’ ने दर्शकों को मशहूर शायर-फिल्मकार गुलज़ार की रचनात्मक दुनिया में ले जाने का कार्य किया। मल्टीमीडिया माध्यम से प्रस्तुत इस कार्यक्रम में गुलज़ार के जीवन प्रसंग, स्मृतियाँ और उनकी साहित्यिक यात्रा के आत्मीय क़िस्से सामने आए। उनके द्वारा रचित कालजयी गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियों ने सभागार को भावनाओं से भर दिया और श्रोताओं को देर तक अपनी गिरफ्त में बनाए रखा।
महोत्सव में उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने ‘आयो बसंत’ को साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक सौहार्द का सशक्त उत्सव बताते हुए आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने इसे समकालीन समय में रचनात्मक संवाद, कलात्मक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती देने वाला एक प्रेरक मंच बताया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 27 फ़रवरी 25

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एकता नगर, गुजरात में सरदार @150 यूनिटी मार्च – राष्ट्रीय पदयात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

ब्रह्मपुर महोत्सव में विशिष्ट क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मवीर कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के हाथों हुए सम्मानित।

rktvnews

30 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मौनी बाबा घंटा घर पर हुई भव्य आरती!घंटा घर का जल्द हो जीर्णोद्वार:हिंदू जागरण मंच

rktvnews

Leave a Comment