RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 31 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एटा (उत्तर प्रदेश) में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य और कच्छ (गुजरात) में स्थित छारी-ढांड को रामसर स्थल के रूप में शामिल किए जाने का स्वागत किया है। श्री मोदी ने स्थानीय लोगों और आर्द्रभूमि के संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये पहचान जैव विविधता के संरक्षण और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पोस्ट का जवाब देते हुए एक्‍स पर पोस्ट किया:

“यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि एटा (उत्तर प्रदेश) में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य और कच्छ (गुजरात) में स्थित छारी-ढांड को रामसर स्थल के रूप में शामिल‍ किया गया है। वहां के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आर्द्रभूमि के संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों को हार्दिक बधाई। ये पहचान जैव विविधता के संरक्षण और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं। आशा है कि ये आर्द्रभूमियां असंख्य प्रवासी और स्थानीय प्रजातियों के लिए सुरक्षित आवास के रूप में फलती-फूलती रहेंगी।”

Related posts

मैं निजी जीवन में भी अभिनेता अभय भार्गव को ‘बाबा’ बुलाती हूं : स्वाति शर्मा

rktvnews

चतरा:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

जप्त शराब का विंष्टीकरण।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गिरिडीह के विभिन्न किराना दुकान, मिठाई दुकान एवं रेस्टोरेंट का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गुरु दक्ष प्रजापति: सृष्टि के अनुशासन और संस्कारों के प्रतीक।

rktvnews

रायपुर : AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment