RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोकतंत्र की सफलता का मूल आधार मतदान है :प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के एनएसएस तथा लिटरेरी क्लब एवं एमिटी विश्वविद्यालय,पटना के इलेक्टोरल लिटरेरी क्लब के द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो डॉ नरेंद्र प्रताप पालित, डॉ स्मृति चौधरी, एमिटी विश्वविद्यालय के कुंदन कुमार ने किया। प्राचार्य प्रो पालित ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है तथा यह बुद्ध काल में यहां प्रचलित था। भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र की सफलता का आधार मतदान है, जागरूक मतदाता ही अच्छे जन प्रतिनिधि का चयन करते हैं।अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकतंत्र में अपना मतदान करना चाहिए। मतदान बिना किसी प्रलोभन,व दबाव में न करके स्वविवेक से करना चाहिए। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा निबंध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इसमें 44 छात्राओं ने भाग लिया। प्रियांशी सिंह, कल्पना कुमारी, कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी तथा अनुपम प्रभा को मतदाता जागरूकता अभियान में अच्छे कार्य के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो . राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार ,डॉ तसनीम फातिमा, डॉ अनुपमा , डॉ स्मिता, डॉ सुमाइला, डॉ पूनम ,डॉ सरोज, डॉ अमरेश,डॉ राकेश, डॉ युगल आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

धार्मिक अनुष्ठान से रेडक्रॉस सोसायटी में निर्माण कार्य शुरू।

rktvnews

निजी विद्यालयों के शोषणों की शिकायतों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार,12 के खिलाफ कारण बताओ नोटिस किया जारी ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अगस्त 24

rktvnews

98.1 प्रतिशत एडवाइज़र्स ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप ‘आईप्रू एज’ का उपयोग कर तुरंत कमीशन प्राप्त किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्‍मृति इरानी और श्री वी. मुरलीधरन ने दिवंगत डॉ. वंदना दास के आवास का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में निवृतमान लोकसभा अध्यक्ष और रक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment