RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:13 से 20 फरवरी तक होगा राजकीय हिजला मेला का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)29 जनवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय हिजला मेला के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व से निर्धारित हिजला मेला की तिथि में संशोधन करते हुए अब मेला का आयोजन आगामी 13 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को संशोधित तिथि के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेला को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की पारंपरिक कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मसलिया में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली:होली पर डीएम के नेतृत्व में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, 500 स्थलों पर दंडाधिकारी की तैनाती।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने किया कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण! शाहपुर के जवइनिया मे निरीक्षण के क्रम मे दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।

rktvnews

नई दिल्ली:कुलसचिव ने स्वच्छता एवं उद्यानिकी  विभाग के कर्मचारियों से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएँ।

rktvnews

दास्तां-ए-गुरुदत्त’ संगीतमय पुनरावलोकन, प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता की यात्रा को जीवंत करता है।

rktvnews

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाने हेतू बैठक आयोजित !7 सितंबर को होगी “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा”।

rktvnews

Leave a Comment