RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नाम निर्देशन प्रक्रिया का उपायुक्त ने लिया जायजा।

नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के सफल आयोजन को लेकर देर शाम किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)29 जनवरी।नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु आयोजन को लेकर नाम निर्देशन प्रक्रिया के प्रथम दिन देर संध्या जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष का निरीक्षण कर नाम निर्देशन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने एनआईसी में संचालित कार्मिक कोषांग का भी निरीक्षण किया तथा वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उपायुक्त चतरा कॉलेज, चतरा पहुँचीं, जहाँ उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर हेतु की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:सफलता की नई उड़ानः सीमा कुमारी के आत्मनिर्भर बनने की कहानी।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने 06 माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के दम्पति को दतक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख हेतु सौंपा।

rktvnews

जयपुर में गणगौर की शाही सवारी ने रचा वैभव का इतिहास।

rktvnews

प्रधानमंत्री आदमपुर वायु सेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिले।

rktvnews

भोजपुर: विश्व मानवाधिकार दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर उत्तराखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर।

rktvnews

Leave a Comment