RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का माध्यम नहीं, व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है: कुलाधिपति

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का सातवां दीक्षांत समारोह हर्ष और उल्लास के साथ जीरो माइल स्थिति न्यू कैंपस में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान की गरिमामई उपस्थिति रही। अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारीगण शिक्षक कर्मचारी व छात्र-छात्राओं का सज धज कर अनुपम छवि देखने को मिला।विश्वविद्यालय कैंपस में राज्यपाल के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्यपाल ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया
।मंच पर आसन ग्रहण के बाद द्वीप प्रज्वलन से इस भव्य समारोह का शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और नैतिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रयोगशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग समाज और देश के कल्याण के लिए करें।शैक्षणिक सत्र 2022 24 के सफल विद्यार्थियों को उपाधियां,विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त कर छात्र-छात्राएं गदगद दिखे।
विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव संकायाध्यक्ष शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। दीक्षांत समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन विश्वविद्यालय की छवि को लगातार बढ़ने,शैक्षणिक सुधार की तमाम जानकारियां एवं कोशिश को छात्र-छात्राओं के माध्यम से पूरे राष्ट्रीय स्तर तक प्रलक्षित हो रहा है जो सबके लिए गर्व की बात है।

Related posts

भोजपुर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले शाहपुर विधायक राकेश ओझा।

rktvnews

जंगल उजड़ते रहे और हिरण मरते रहे, पर मुक़दमा किस पर चले?

rktvnews

बिहार: दरभंगा:जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

चितौड़गढ़:3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना!सुरक्षा व्यवस्था की रहेगी पुख्ता व्यवस्था, मतगणना स्थल में पास धारी ही कर सकेंगे प्रवेश।

rktvnews

ईसीआई ने बिहार के लगभग सभी मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क किया है : निर्वाचन आयोग

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment