RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:77वें गणतंत्र दिवस पर महंत अयोध्यानाथ स्वामी जी महाराज ने दिया राष्ट्र एकता का संदेश।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी। जीयर स्वामी के शिष्य तथा श्री हनुमान मंदिर, बड़ी मठिया के महंत अयोध्यानाथ स्वामी जी महाराज ने 26 जनवरी 2026, 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों, नगरवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
अपने संदेश में महंत अयोध्यानाथ स्वामी जी महाराज ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।
उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे में निहित है, और इन्हीं मूल्यों के कारण हमारा देश विविधताओं के बावजूद एकता के सूत्र में बँधा हुआ है।
महंत जी ने सभी नागरिकों से सत्य, अहिंसा, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को अपने जीवन का आधार बनाकर देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएँ।
अपने संदेश के अंत में महंत अयोध्यानाथ स्वामी जी महाराज ने प्रार्थना की कि भारत देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो तथा देश का प्रत्येक नागरिक सुख, शांति और समृद्धि के साथ अपना जीवन यापन करे।

Related posts

कंस को चारों तरफ दिखते थे श्री कृष्णा : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

उज्जैन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का जनप्रतिधियों द्वारा किया गया स्वागत।

rktvnews

मोतीहारी:प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के नायक’ का जश्न मनाया।

rktvnews

इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की रफ्तार तेज – बहुमंजिला इमारतों में विद्यार्थियों के सहयोग से विशेष शिविरों की शुरुआत।

rktvnews

देवघर:जलस्रोतों का संरक्षण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिलःउपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

Leave a Comment