RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे पुलिस टीम ने पब्लिक टीम को 33 रनों से हराया।

गणतंत्र दिवस पर शाहपुर में आयोजित शाहपुर पुलिस बनाम शाहपुर पब्लिक क्रिकेट मैच का कप

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर मे लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर झंडोतोलन के बाद शाहपुर थाना की पुलिस टीम और शाहपुर की पब्लिक टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शाहपुर पुलिस टीम बनाम शाहपुर पब्लिक टीम का मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा। 10-10 ओवर का मैच खेला गया। शाहपुर पुलिस टीम के कप्तान राकेश कुमार, उप कप्तान संजीव कुमार और टीम के कोच थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश मालाकार थे जबकि पब्लिक टीम के कप्तान बंटी पांडे थे। शाहपुर पब्लिक टीम के कप्तान बंटी पांडे ने टाॅस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए शाहपुर पुलिस टीम ने 10 ओवर मे 6 विकेट पर 136 रन बनाये। चेज करने उतरी शाहपुर पब्लिक टीम 10 ओवर मे पांच विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। और इस तरह शाहपुर पुलिस टीम ने शाहपुर पब्लिक टीम को 33 रनों से हरा दिया। शाहपुर पुलिस टीम की तरफ से विशाल कुमार ने शानदार 102 रन बनाया। शाहपुर पुलिस टीम के ऑलराउंडर उपेंद्र कुमार यादव ने अपनी टीम को जिताने मे अहम योगदान दिया। विशाल कुमार और ऑलराउंडर उपेंद्र कुमार यादव के बल पर पुलिस टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

Related posts

18 से 23 सितम्बर तक विभिन्न प्रखण्डों के चिन्ह्ति स्थलों पर दरभंगा डी.एम. करेंगे जनसंवाद।

rktvnews

बक्सर: दृष्टिहीनता नही बनी बाधा,आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का लिया संकल्प।

rktvnews

छत्तीसगढ़:रायपुर : पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने से चयनित अभ्यर्थियों की दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी।

rktvnews

पटना : चित्रगुप्त पूजा का अवकाश 10 की जगह 11 नवंबर को! सरकार ने जारी की अधिसूचना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 11 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के कार्यक्रम का उद्घाटन किया

rktvnews

मोक्ष भूमि गया में जिलाधिकारी की अभिभूत व्यवस्था।

rktvnews

Leave a Comment