RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: गुप्ता दंपत्ति की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,कंबलों का किया गया वितरण।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जनवरी।शहर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद गुप्ता की आठवीं पुण्यतिथि एवं स्वर्गीय राम सवारी देवी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आज पूर्व वार्ड पार्षद शैल कुमारी देवी के आवास गोला मोहल्ला आरा पर पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर सबसे पहले 1 मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा सह कंबल वितरण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व वार्ड पार्षद भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी अधिवक्ता ने कहा कि मेरे दादा स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद गुप्ता और मेरी दादी स्वर्गीय राम सवारी देवी का आज पुण्यतिथि है। संयोग से 25 जनवरी 2018 को मेरे दादा स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद गुप्ता का निधन हुआ और 25 जनवरी 2023 को मेरी दादी स्वर्गीय राम सवारी देवी का निधन हुआ उसी वक्त से ही 2018 से ही उनके पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धाली सभा और गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम निरंतर चलता आ रहा है। मेरे दादा स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद गुप्ता जी आरा शहर के प्रसिद्ध कपड़ा के थोक विक्रेता एवं एजेंट थे और उन्होंने 1978 में गोला मोहल्ला विकास समिति बनाकर बहुत सारे सामाजिक कामों को करते रहे। उनके बाद उनकी बहू शैल कुमारी देवी को वार्ड नंबर 21 गोम मोहल्ला की जनता ने 2007 में वार्ड पार्षद बनाने का काम किया और इनके बाद मुझे वार्ड पार्षद 21 से जनता ने चुनने का काम किया।
अमित कुमार बंटी ने बताया कि दिवंगत गुप्ता दंपत्ति के बेटा नाती पोता सभी लोग शैक्षणिक क्षेत्र में आगे हैं साथ ही बैंक अधिकारी,इंजीनियर, सामाजिक कार्यकर्ता व्यापारी बनकर परिवार का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं।इस अवसर पर दर्जनों गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख उपस्थित लोगों में अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी नेता भाकपा माले आरा भोजपुर अधिवक्ता, पत्रकार विकास कुमार, चित्रकार रंगकर्मी कमलेश कुंदन, शिवजी प्रसाद गुप्ता, शैल कुमारी देवी पूर्व पार्षद 21 प्रकाश गुप्ता, शोभा देवी गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, कंचन गुप्ता ,राज कश्यप, रोहित कश्यप, किरण कुमारी गुप्ता,अनु देवी, प्रिया देवी, हनी गुप्ता, पप्पू गुप्ता ,अन्नू गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, अनुष्का गुप्ता, जय आराध्या, प्रियांश कुमारी ,काव्या, श्रेयांश कुमार गुप्ता, राजवी गुप्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:अभय विश्वास भट्ट की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में भजन, बर्तन,वस्त्र और भोजन वितरित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आरबीआई@90 उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:वीरांगना दिवस के अवसर पर समाज में बदलाव के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाली10 वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस 2025 पर अपने संबोधन के लिए नागरिकों से विचार साझा करने का आह्वान किया।

rktvnews

देवघर:अनुकम्पा से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

rktvnews

उप सेना प्रमुख ने गया में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के 25वीं पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment