RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित समाहरणालय भवन का निरिक्षण कर संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

नए समाहरणालय भवन को हैंडओवर से पूर्व पूर्ण रूप से करे दुरुस्त: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)23 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा आज चरकीपहाड़ी स्थित नव निर्मित समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने हैंडओवर से पूर्व भवन निर्माण विभाग से नए समाहरणालय हेतु तैयार डीपीआर की तर्ज पर पूर्ण कार्यो का अवलोकन करते हुए संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यों की गुणवता की जांच करते हुए शेष बचे कार्यो को पूर्ण करने का निदेश संबंधित कार्यपालक अभियंता व एजेंसी के अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने नये समाहरणालय भवन के अन्तर्गत विभिन्न तल्लो पर कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल व अन्य कमरों के पूर्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना:महात्मा सुशील ने परमात्मा से साक्षात्कार की साधना पद्धति दी : माँ विजया

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी पर विधि-व्यवस्था को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उटा का किया निरीक्षण।

rktvnews

घराट गणपति’ भारतीय परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने का सच्‍चा प्रयास : फिल्म निर्माता नवज्योत बांदीवाडेकर

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment