RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट से जुड़े स्वामी जनों से भेंट की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट से जुड़े स्वामी जनों से भेंट की।
इस संवाद के दौरान, प्रधानमंत्री ने सामाजिक सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिकता एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्रों में स्वामी जनों के समर्पित कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वामी जनों के प्रयासों ने भारत के सामाजिक ताने-बाने में स्थायी एवं अमिट योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नारायण गुरु के शाश्वत आदर्शों से प्रेरित ट्रस्ट की पहल समाज में समानता, सद्भाव और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने का कार्य निरंतर कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा

“वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट से जुड़े हुए स्वामी जनों से आज भेंट करने का का अवसर प्राप्त हुआ। सामाजिक सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिकता एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्रों में उनके समर्पित कार्यों ने हमारे सामाजिक ताने-बाने को सुदृढ़ करते हुए अमिट योगदान दिया है।

श्री नारायण गुरु के शाश्वत आदर्शों से प्रेरित उनके प्रयास समाज में समानता, सद्भाव और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर समर्पित रहे हैं।”

Related posts

मृतक के परिजन से मिला लोजपा(रा) का शिष्टमंडल।

rktvnews

चतरा:उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार (राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

झारखंड:सोमवार की शाम थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार : के रवि कुमार

rktvnews

हैदराबाद अवध चेतना मंच सोसाइटी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

जब तक समाज का ढांचा नहीं बदलता न्याय की गुंजाइस कम है -दीपांकार भट्टाचार्य ।

rktvnews

रामोत्सव 2024:मीडियन हॉर्टिकल्चर सौंदर्यीकरण से अयोध्या के एंट्री प्वॉइंट्स चमकाएगी योगी सरकार।

rktvnews

Leave a Comment