RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)22 जनवरी।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष रखा। साथ ही वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात कार्यपालक दंडाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जगत् की आधार शक्ति हैं मां जगदंबा:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

आईएनएस सह्याद्री फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

पीयूष गोयल ने सिलिकॉन वैली के उद्यमियों और उद्यम पूंजीपतियों से मुलाकात की।

rktvnews

बिहार सरस मेला :ग्रामीण शिल्प एवं उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा।

rktvnews

चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment