RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों द्वारा आपदा एवं भूकंप सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जनवरी।आपदा प्रबंधन विभाग भोजपुर के तत्वधान में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा 2026 का आयोजन भोजपुर के विभिन्न प्रखंड में जन जागरूकता हेतु करवाया जा रहा है। जिसमें भूकंप एवं आपदा से बचाव हेतु नुक्कड़ नाटक के द्वारा गीत ,संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में नव सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान संस्था के अखिलेश सिंह एवं कला संयोजिका साधना श्रीवास्तव ने बताया कि भोजपुर में अलग अलग प्रखंड में आपदा एवं प्रबंधन विभाग के द्वारा प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। कलाकार नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी दे रहे है। जिसमें कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक “जानकारी ही बचाव है” की प्रस्तुति कर रहे है। जिसमें आपदा और भूकंप से बचाव की जानकारी दी जा रही है । नव सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान, के कलाकारों में टीम लीडर शालिनी श्रीवास्तव, आशीष , दीपावली श्रीवास्तव,,चैतन्य कुमार,अंबुज आकाश,धर्मशिला जी,अनिल सिंह के द्वारा शानदार नाट्य प्रस्तुति की जा रही है जिसे ग्रामीण जनता खूब पसंद कर रही है एवं जानकारी ले लाभ उठा रहे है।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों संग समन्वय-सह-समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

दुमका: चौकीदार भर्ती परीक्षा को ले उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल बिज़नेस एक्सपो में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में राजस्थान की क्षमता होगी प्रदर्शित।

rktvnews

रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संशोधनों को मंजूरी।

rktvnews

बिहार के प्रत्येक 4 मतदाताओं में से 3 ने अपने गणना फॉर्म जमा किए: निर्वाचन आयोग।

rktvnews

Leave a Comment