RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी:उपायुक्त

उपायुक्त ने न्यायालय से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)22 जनवरी। बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किये जाने की विभागवार समीक्षा के अलावा विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा एम्स देवघर में नागरिक बुनियादी ढांचा सुदृढ करने से संबंधित मामलों का भी विस्तृत समीक्षा किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा अग्निशमन पदाधिकारी को निदेश दिया कि एम्स देवघर में समय समय पर फायर से संबंधित मॉक ड्रिल कराते रहें, ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके। आगे उन्होंने एम्स देवघर में पुनासी के माध्यम से या फिर किसी अन्य माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के सम्बंध में जिला के संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया और तकनीकी दल के माध्यम से जांच कराकर विस्तृत रिपोर्ट देने की बात कही, ताकि इस संबंध में जिला स्तर पर उचित कार्यवाही किया जा सके। इसके अलावे बैठक में एम्स देवघर से संबंधित बेहतर संपर्क पथ, बाउंडरीवाल, विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा किया गया व संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जितने भी मामलों में कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है, वैसे सभी लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को ससमय प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की और वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए समुचित तथ्यों के साथ प्रभावी प्रतिवेदन न्यायालयों में यथासमय समर्पित किया जाना अनिवार्य है। इसके अलावा उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वाद की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकतानुसार विधिक परामर्श प्राप्त कर तदनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधिक प्रक्रियाओं में शिथिलता न हो और सभी संबंधित अधिकारी अपने स्तर से उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन करते हुए न्यायालयीन वादों के निष्पादन गंभीरता से करें।
मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, यातायात प्रभारी पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत प्रमंडल देवघर, जिला शिक्षा अधीक्षक,कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर, संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, डीएमफटी की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: पारंपरिक चईता गायन से जीवंत हुई लोक गायिकी

rktvnews

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन के लॉन में डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई।

rktvnews

बक्सर: कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान,नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक।

rktvnews

एनएमडीसी स्टील पाइपलाइन परिवहन हेतु वेल्डेड स्टील पाइप हेतु हॉट रोल्ड स्टील के लिए बीआईएस लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एलसीए तेजस एमके1ए के लिए स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को सौंपा।

rktvnews

उत्तराखंड:भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखवीर सिंह संधु ने निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment