RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने विनय भारती पार्क के पीछे तालाब के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)21 जनवरी।आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने देर शाम विनय भारती पार्क के पीछे स्थित तालाब का निरीक्षण कर वहां चल रहे गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं मरम्मती कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की बारीकी से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि तालाब के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिल सके तथा क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि हो। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आसपास की साफ-सफाई, संरचनात्मक मजबूती एवं भविष्य में तालाब के संरक्षण से संबंधित पहलुओं पर भी आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर संबंधित कार्यपालक अभियंता, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, जिला नियोजन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सीतामढ़ी:जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार 01 लाख का ईनामी एवं उसका शागिर्द गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता के लिए निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पुनः 2 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति।

rktvnews

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 22वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

rktvnews

रोहतास:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज।

rktvnews

अदाणी समूह पर हुए हमले को किया विफल : गौतम अदाणी

rktvnews

Leave a Comment