RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: ज़िले के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा प्रभात फेरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)21 जनवरी।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के 21वें दिन के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार आज प्रभात फेरी और स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगो के बीच वाहन चलाने वक़्त यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का जिला वासियों को संदेश दिया। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही और साथ ही वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है। रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, और बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर गिरिडीह जिले में विभिन्न विभिन्न स्थलो पर जागरूकता रथ, इंस्टालेशन ऑफ़ रिफ्लेक्टिव टेप , रोड सेफ्टी pledge, सघन वाहन जॉच, सेल्फ़ी विथ pledge, काउन्सलिंग ऑफ़ DL एंड LL, रोड सेफ्टी पम्पलेट एवं बुक वितरण, सेल्फ़ी विथ हेलमेट एंड सीटबेल्ट, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, गुड सेमारिटन और हिट एंड रन जागरूकता, सघन जाँच ड्रंक एंड ड्राइव , ओवरलोड, रोड सेफ्टी क्विज, हेलमेट वितरण, रोड ऐट रोज , रोड सेफ्टी बाइक रैली, यातायात नियमों की जागरूकता,रोड सेफ्टी झाकी,नि:शुल्क जाँच शिविर,रोड सेफ्टी ऐट स्कूल, प्रभात फेरी, बैडमिंटन प्रतियोगिता, स्कूल में जागरूकता, सड़क सुरक्षा शपथ, सड़क सुरक्षा रक्तदान एवं नो हेल्मेट नो फ्यूल का आयोजन करते हुए ज़िले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा हैं।
मौके पर विद्यालय के अध्यापक /प्रबंधक , यातायात प्रभारी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन,साकेत भारती, ट्रैफिक पुलिस राम प्रसाद मंडल इस अभियान में उपस्थित रहे।

Related posts

आयुर्वेद दिवस 2025 के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा बाइक रैली का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर : स्कूली लङकियों को दी गई नये कानून की जानकारी।

rktvnews

राजस्थान:जनजाति क्षेत्रों की विरासत-विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ‘अंत्योदय’ से हो रहा आदिवासियों का उत्थान -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण।

rktvnews

झारखंड:चतरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment