RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:जनसुनवाई बनी दिव्यांग परिवार के लिए मददगार।

दिव्यांग दम्पत्ति सुनील और देवकन्या बाई के आवास का सपना हुआ साकार।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)21 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर में प्रति मंगलवार आयोजित की जा रही जनसुनवाई आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी अवसर बन रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा की विशेष उपस्थिति में संपन्न जनसुनवाई में अनेक आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव नहीं हो सका, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित की गई।
जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग दम्पत्ति सुनील पांडे और देवकन्या बाई पांडे ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के तहत उन्हें ऑटो रिक्शा प्राप्त हुआ, जिससे उनका रोजगार सुदृढ़ हुआ और उन्होंने नियमित रूप से किस्तें भी जमा कर दी हैं। वर्तमान में वे गौरी नगर में किराए के मकान में निवासरत हैं। यदि पक्का आवास मिल जाए तो बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित भविष्य की योजनाओं में उन्हें बड़ी सहूलियत होगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत करने के निर्देश दिए। दम्पत्ति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से उनके पक्के आवास का सपना साकार होने जा रहा है।
जनसुनवाई में आज पारिवारिक एवं संपत्ति विवाद, शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े अनेक आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी जनसुनवाई की।

Related posts

राजस्थान:बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024।

rktvnews

भोपाल:दुनिया देखेगी सिंहस्थ-2028 का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम पोर्टल पर माइन ओपनिंग परमिशन मॉड्यूल लॉन्च किया।

rktvnews

आईएनएस सुमेधा ‘एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23’ में भाग लेने के लिए मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार में 3,822.31 करोड़ रुपए की लागत से एनएच-139डब्ल्यू के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड को 4-लेन का बनाने के प्रस्ताव को हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) पर मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment