RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : हेरोइन के साथ एक हेरोइन तस्कर गिरफ्तार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जनवरी। भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस और मजिस्ट्रेट  (अंचलाधिकारी) के नेतृत्व मे गठित टीम ने हेरोइन के साथ एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, शाहपुर सीओ आनन्द प्रकाश, एसआई अंकित आर्यन तथा पुलिस बल ने आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर थाना और पश्चिम पोखरा के बीच 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हेरोइन तस्कर अमित पासवान (20 वर्ष) है जो शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के ठाकुर पासवान का पुत्र बताया जाता है। पुलिस ने उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक छोटा तराजू तथा 5 एवं 10 ग्राम का बाट (बटखरा) बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड:डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024: क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों को मिलेगी 50% तक सब्सिडी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

रायपुर : डब्लू आर एस कॉलोनी में रावण दहन: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उमड़ा उत्साह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:28 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment