RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा प्रबंधन से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

RKTV NEWS/पटना (बिहार)19 जनवरी।आपदा प्रबंधन विभाग में आज सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सचिव के द्वारा मौसम पूर्वानुमान, शीतलहर से संबंधित तैयारियों की वर्तमान स्थिति, आनुग्रहिक राशि (GR), बिहार आधार ऑथेंटिकेशन फ्रेमवर्क (BAAF), पीएम केयर फंड, सीएम रिलीफ फंड, अंकेक्षण, न्यायालय में लंबित मामलों, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) नियोजन, रिस्क मिटिगेशन रोडमैप (DRR), राज्य एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, IDRN, NDMIS पोर्टल तथा DSS की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को महत्त्वपूर्ण निदेश दिए गए।
सचिव ने राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), नागरिक सुरक्षा निदेशालय तथा विकास प्रबंधन संस्थान (DMI) के आपदा प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र तथा अन्य से संबंधित मामलों को भी बैठक में शामिल करने के निदेश दिए।
बैठक में विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी तथा अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

संघ के एजेंडे की खातिर सेना की सुरक्षा और देश को दांव पर लगा रही है मोदी सरकार : जसविंदर सिंह

rktvnews

जिले में धूम धाम से मना विश्वकर्मा पूजा! पूजन के साथ वृक्षारोपण भी।

rktvnews

तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे….एक शाम रफ़ी के नाम।

rktvnews

गिरीडीह:लौरिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में “जल अर्पण दिवस” का आयोजन।

rktvnews

चतरा:आदिम जनजाति एवं अन्य से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक कनक राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment