RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के स्थापना दिवस के अवसर पर उसके वीर कर्मियों को नमन किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 19 जनवरी।राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के वीर कर्मियों के साहस, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इसके स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

एक एक्‍स पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर, हम उन सभी पुरुष तथा महिलाओं के प्रति अपनी गहन सराहना व्यक्त करते हैं, जिनकी पेशेवर दक्षता और दृढ़ संकल्प संकट की घड़ियों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं। आपदा के समय सदैव अग्रिम पंक्ति में तैनात रहकर, एनडीआरएफ के कर्मचारी अपने परिश्रम से मानव जीवन की रक्षा, राहत कार्यों का संचालन तथा अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आशा का संचार करते हैं। उनका कौशल और कर्तव्यनिष्ठा सेवा के सर्वोच्च मानकों का उदाहरण प्रस्तुत करती है। इन वर्षों के दौरान, एनडीआरएफ ने आपदा के लिए तैयारी एवं आपदा की स्थिति में प्रतिक्रिया के क्षेत्र में एक मानक के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सम्मान अर्जित किया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 14 सितंबर 24

rktvnews

28वें अधिवेशन में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र आरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी घोषित।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम०एल०ए० आवास (डुप्लेक्स बंगला) का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मंत्री सह राजद नेता शिवचंद्र राम का आरा अतिथि गृह में किया गया स्वागत।

rktvnews

वायस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने संभाला पदभार, चीफ हाइड्रोग्राफर के तौर पर सरकार में देंगे सेवाएं।

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने हनुमानगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण!आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा।

rktvnews

Leave a Comment