RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:योग्य लाभार्थियों का पेंशन बनवाना सुनिश्चित करें -जिला कल्याण पदाधिकारी

उदवंतनगर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी।कसाप गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में सामाजिक संगठन ‘नई आशा‘ के बैनर तले स्वास्थ्य शिविर सह पेंशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी नवीन कुमार ने किया। शिविर में 187 लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं 27 पेंशन के योग्य लाभार्थियों का पेंशन के प्रपत्र तैयार किए गए। जिलाकल्याण पदाधिकारी नीवन कुमार ने कहा सरकार की मंशा स्पष्ट मंशा है कि सामाजिक सुरक्षा के योग्य शत प्रतिशत लाभार्थियों को पेशन का लाभ दिया जाए। हम सबका दायित्व है कि पेंशन के योग्य लाभार्थियों का प्रपत्र तैयार कराकार उन्हें सरकार द्वारा प्रति माह 1100 रूपए पेंशन प्रदान कराया जाए। उन्होंने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को संबधित विभागों से समन्वय स्थापित कर पेंशन से वंचित योग्य लाभुकों का पेंशन बनवाना सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। खासकर महादलित समुदाय के एक भी लाभार्थी पेंशन से वंचित न हो सके। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से साफ-सफाई और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत बताई। श्री कुमार ने कहा कि अधिकांश बीमारियां खान-पान, रहन-सहन एवं गंदगी के कारण होती हैं, जिन्हें अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाकर रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि नजदीकि स्वास्थ्य केंद्र में नियमित स्वास्थ्य जांच करावें तथा डाक्टर की सलाह माने। श्री कुमार ने नई आशा की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेेजने की अपील की।
कार्यक्रम में डाॅ. विशाल, डाॅ. अजय कुमार, अनिल कुमार, कुंदन कुमार सिंह, अमन कुमार, विकास मुसहर, उत्तम कुमार, उदयकांत, जैन कालेज स्नातकोत्तर मनोवैज्ञान विभाग की रतन कुमारी, साक्षी कुमारी सहित करीब दर्जनभर विद्याथियों के साथ नई आशा के स्वयं सेवक थे।

Related posts

बक्सर:डीएम ने किया एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 592 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली प्रदेश के पहली मेडिसिटी व चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन किया।

rktvnews

देवघर के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी किया धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला का म्यूजिकल एल्बम

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल ने टोमासीना बंदरगाह का दौरा किया।

rktvnews

गिरीडीह:स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल: उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

Leave a Comment