RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर जिलाधिकारी ने किया चौसा अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 27 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा अंचल कार्यालय चौसा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम बायोमैट्रिक की उपस्थिति की समीक्षा की गई। सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को बायोमैट्रिक में ससमय उपस्थिति दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अमीन के कार्यों की समीक्षा की गई एवं भू समाधान पोर्टल की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई और इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अंचलाधिकारी चौसा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अखौरीगोला, बनारपुर प्रखंड चौसा में जननी जीविका महिला सेनेटरी पैड उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया गया एवं डीपीएम जीविका को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, डीपीएम जीविका एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आरा में 10 मई 23 के आयोजित होगी रोजगार शिविर।मैट्रिक पास अभ्यर्थी ले सकते है लाभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम निवेश संवर्धन नीति-2023 में संशोधन की स्वीकृति।

rktvnews

10 जून को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर।

rktvnews

उत्तराखंड:विद्यार्थी जीवन से ही चुनौतियों को अवसर में बदलने की आती है क्षमता: ओम बिरला

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट।

rktvnews

12 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment