RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिवदुलारी सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया जा रहा भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक।

अलग अलग प्रखंडों में कलाकारों की टोलिया लोगों को कर रही जागरूक।

गीत संगीत के माध्यम से आपदा और भूकंप से आम जनता को सुरक्षा हेतु सुझा रहे उपाय।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 जनवरी।आपदा प्रबंधन विभाग भोजपुर के तत्वधान में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा 2026 का आयोजन भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंड में जन जागरूकता हेतु चलाया जा रहा है । जागरूकता अभियान के तहत शिवदुलारी सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा आम जनता को आपदा और भूकंप से बचाव हेतु नुक्कड़ नाटकों के द्वारा गीत ,संगीत के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम दल की मुख्य नायिका साधना श्रीवास्तव ने बताया कि भोजपुर जिले में चार टीमों द्वारा अलग अलग प्रखंडों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आपदा और भूकंप से बचाव की जानकारी दी जा रही है । कार्यक्रम दल में साधना श्रीवास्तव सहित शिव दुलारी सेवा संस्थान, नव सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान,जन जागृति कला मंच के कलाकारों में मुख्य रूप से अनिल सिंह ,शालिनी श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार,कमलेश व्यास , दीपावली श्रीवास्तव,पूजा राज , भरत आर्या,चैतन्य,अनूप, इंदू देवी, सुमन जी शामिल है।
विदित हो कि शुक्रवार को भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा 2026 के तहत जागरूकता रथ और रैली को हरी झंड़ी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।

Related posts

चतरा : दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मत्स्य प्रसार योजनान्तर्गत एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

04 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट की।

rktvnews

मची फाग देखो अवध महल में, सिया जी के संग में ना।

rktvnews

Leave a Comment