RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु मैपिंग कार्य के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)16 जनवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए SIR 2003 के निर्वाचक सूची में पंजीकृत निर्वाचक के साथ वर्तमान निर्वाचक पंजीकृत निर्वाचकों का SIR पूर्व गतिविधियों के तहत मैपिंग के सम्बन्ध में विस्तार रुप से जानकारी देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। पहले सत्र में जिल के पदाधिकारी-कर्मी तथा दूसरे सत्र में रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण एवं आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकरी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने की।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य में SIR-2003 में निर्वाचक का नाम खोजने से सम्बन्धित सीईओ झारखण्ड पोर्टल (https://ceo.jharkhand.gov.in/) एवं झारखण्ड के बाहर निर्वाचक का नाम खोजने की विधि https://voters.eci.gov.in/ पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कराया गया । नाम खोजने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में एक leaflet भी प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराया गया तथा अपील की गई कि leaflet को अपने कार्यालय/आवासीय सोसाइटी के प्रमुख स्थानों पर लगाया जाय जहां नागरिकों का आवागमन रहता है। साथ ही अनुरोध किया गया कि अपने –अपने बी.एल.ओ. को इस कार्य में सहायता प्रदान करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई ।

Related posts

गिरीडीह:“सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत आयोजित शिविर में विधायक गांडेय, कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है: सोनाली सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।

rktvnews

मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा।

rktvnews

भोजपुर: फ्ल्यूएंजी स्पोकन इंग्लिश ने मनाई अपनी 19 वीं वर्षगांठ।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने आरा में डूबकर तीन युवकों की हुयी मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment