RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जिले में हाथी-मानव संघर्ष की रोकथाम एवं वनाधिकार विषय पर व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)16 जनवरी।जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हाथियों के बढ़ते प्रकोप से उत्पन्न समस्याओं के समाधान तथा वनाधिकार से संबंधित मामलों की समीक्षा हेतु गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिले के संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में हाथी-मानव संघर्ष की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में जन-धन की क्षति, फसलों एवं आवासों को होने वाले नुकसान तथा इन समस्याओं के स्थायी एवं प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, हाथियों के सुरक्षित विचरण हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, जनजागरूकता अभियानों तथा त्वरित राहत एवं नियंत्रण उपायों पर भी चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त बैठक में वनाधिकार अधिनियम से संबंधित प्रकरणों के क्रियान्वयन की प्रगति, लंबित मामलों की समीक्षा एवं पात्र लाभुकों को वनाधिकार पट्टा समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान किए जाने को लेकर अनुमंडल एवं जिला स्तरीय समिति सहित सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य वन एवं मानव जीवन के बीच संतुलन स्थापित करते हुए जनहित में ठोस एवं व्यवहारिक निर्णय लेना रहा, ताकि भविष्य में हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा वनाधिकार से जुड़े मामलों का पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं आमंत्रित सदस्यों से भी सुझाव प्राप्त किए गए, जिससे विषयों पर सार्थक चर्चा कर जनहित में आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।
बैठक में उत्तरी एवं दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला सहाय्य शाखा, सभी अंचल अधिकारी, जिला वनाधिकार समिति के गैर-सरकारी सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:मादक पदार्थ निषेध अभियान के तहत सिमरिया में विशेष छापामारी।

rktvnews

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

अनियमित फंडिंग और कई प्रावधानों के उल्लंघन के कारण पोस्टल यूनियन की मान्यता रद्द।

rktvnews

उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आत्मा गढ़वा की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन अंतर्गत DFSMEC की बैठक सम्पन्न! कई प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के बेतिया में विकसित भारत विकसित बिहार कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 10 में भोजपुर के 7 विद्यार्थियों के आने पर विद्यालयों और विद्यार्थियों को कन्हैया प्रसाद ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment