RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने खेल एवं पर्यटन संवर्धन विभाग की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )16 जनवरी। गुरुवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने खेल एवं पर्यटन संवर्धन विभाग के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने खेल एवं पर्यटन विभाग की योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही खेल एवं पर्यटन विभाग के तहत प्राप्त आवंटन एवं व्यय आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ पर्यटन स्थलों पर विकास कार्यों सफाई, सौंदर्यीकरण को समय पर पूरा करने, खेल सामग्री वितरण, फुटबॉल स्टेडियमों के निर्माण और स्थानीय खेल सुविधाओं (पे-एंड-प्ले मोड) को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि पर्यटकों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले। उपायुक्त ने जिले में पर्यटन स्थलों के विकास की दिशा में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि चिन्हित स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं का विकास तेजी से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें। इसके अलावा खेल विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाएं।

Related posts

जबलपुर:जनता दल (यू) मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल करेंगे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार,पटना हुए रवाना।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन,जिले के विभिन्न क्षेत्रो के गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

गिरीडीह:प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमन समीर द्वारा आज सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

rktvnews

भारत को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (एआईबीडी) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच भू-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

rktvnews

Leave a Comment