RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पतंग उड़ाकर किया पतंग उत्सव का शुभारंभ।

पतंगों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन – इस वर्ष सभी संभाग स्तर एवं जैसलमेर व माउंटआबू में भी पतंग उत्सव आयोजित ।

जलमहल की पाल पर रंग-बिरंगी पतंगों, पारंपरिक उल्लास एवं पर्यटकों का दिखा संगम – ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पतंगों की प्रदर्शनी आयोजित।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट फेस्टिवल) का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति पर्व की परंपरा में सहभागिता निभाई।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने लोक-कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है। पतंग महोत्सव जैसे आयोजन प्रदेश की लोक संस्कृति, रचनात्मकता एवं सामाजिक चेतना को मजबूती देने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशों पर इस वर्ष राज्य के समस्त सात संभाग स्तर एवं जैसलमेर व माउंटआबू में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में जलमहल की पाल पर आयोजित पतंग उत्सव में रंग-बिरंगी पतंगों, पारंपरिक उल्लास एवं देशी-विदेशी पर्यटकों का संगम दिखाई दिया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधायक बालमुकुंदाचार्य, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ सहित अन्य अधिकारी, देशी-विदेशी पर्यटक और आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर डीएम और एसपी ने आगामी त्योहारों पर विधि व्यवस्था हेतु की संयुक्त बैठक।

rktvnews

प्रकाश मगदुम ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में तैनात चिकित्सा अधिकारियों को सशक्त बनाने के लिए गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग पर वेबिनार का आयोजन किया

rktvnews

दो दिवसीय झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में जेएसएलपीएस अंतर्गत करीब 10 लाख रुपये के पलाश एवं आदिवा के उत्पादों की बिक्री हुई!विश्व आदिवासी महोत्सव में सखी मंडल की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की रहीं धूम, किया 10 लाख से ज़्यादा का कारोबार।

rktvnews

17 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

झारखण्ड चुनाव 2024:रिसर्च रिपोर्ट में सच आया सामने।

rktvnews

Leave a Comment