RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:स्वामी जी का अध्यात्मिक संदेश दुनिया को सदा आलोकित करते रहेगा : राजीव रंजन सिन्हा

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक धर्मगुरु, युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर का कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में मौर्य कंपलेक्स डाक बंगला के पास आदमकद प्रतिमा के समक्ष किया गया। इस अवसर पर पटना के प्रांतीय पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य गण उपस्थित रहे।माल्यार्पण किया बाद अध्यक्षीय उद्बोधन में राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज और राष्ट्र के लिए जो सेवा की है वह सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित है तथा सदैव पूरी दुनिया के पथ को आलोकित करते रहेगा। स्वामी जी का विश्व मंच से दिया गया संदेश अक्षरश मान्य व सभी धर्मों का सार है।हिंदुत्व ,सनातन ,सर्व धर्म समभाव और वसुधैव कुटुंबकम केवल कहने के लिए शब्द नहीं बल्कि संविधान व हर हिन्दुस्तानी के रग-रग में है। ऐसे
संदेश वाहक महान विभूति में स्वामी विवेकानंद जी का नाम अग्रगण्य है और सदा रहेगा। यह हमारे पुरातन इतिहास सभ्यता व संस्कृति को बताता रहेगा कि चाहे हमारी संख्या जो हो, हम जिस श्रेणी में हो या कौन साथ देगा नहीं देगा इसकी चिंता नहीं है। बल्कि हम सदैव अपना मार्ग ,उद्देश्य स्वयं तय करते हैं करते रहेंगे और समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे ।अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले महान मां भारती के वरद पुत्र स्वामी विवेकानंद के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। स्वामी जी का जीवन केवल कथा कहानी नहीं बल्कि समर्पित भाव से किया गया एक अद्भुत प्रमाणिक परिणाम है।

Related posts

चितौड़गढ़:मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना एक सामाजिक अभियान ही नहीं एक जनांदोलन है : उपेंद्र सिंह

rktvnews

नीति आयोग का सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (सीएसआईआर-आईआईपी), देहरादून में अनुसंधान एवं विकास में सहजता पर दूसरी परामर्श बैठक में अनुसंधान एवं विकास सुधारों पर जोर।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं, संस्कृत विरासत के संरक्षण और संवर्धन की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सीखने और रोजगार के पर्याप्त अवसर विद्यमान!मुख्यमंत्री चौहान से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि-मंडल

rktvnews

Leave a Comment