RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

डीआरडीओ ने चलाएमान लक्ष्य के विरुद्ध उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली मानव-चालित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 12 जनवरी।डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद द्वारा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में उच्‍चतम आक्रमण क्षमता वाली तीसरी पीढ़ी की फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का 11 जनवरी, 2026 को सफल उड़ान परीक्षण किया गया। स्वदेशी रूप से विकसित इस एमपीएटीजीएम में इमेजिंग इन्फ्रारेड (आईआईआर) होमिंग सीकर, ऑल इलेक्ट्रिक कंट्रोल एक्चुएशन सिस्टम, फायर कंट्रोल सिस्टम, टैंडम वारहेड, प्रणोदन प्रणाली और उच्च प्रदर्शन लक्ष्यीकरण प्रणाली जैसी अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जिन्हें डीआरडीओ की सहयोगी प्रयोगशालाओं जैसे अनुसंधान केंद्र इमारत (हैदराबाद), टर्मिनल बैलिस्टिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला (चंडीगढ़) उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (पुणे) और उपकरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (देहरादून) द्वारा विकसित किया गया है।
थर्मल टारगेट सिस्टम को जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला द्वारा लक्ष्‍य टैंक के अनुकरण करने हेतु विकसित किया गया था। आईआईआर सीकर दिन और रात दोनों समय युद्ध संचालन की क्षमता से युक्‍त है। इसका वारहेड आधुनिक मुख्य युद्धक टैंकों को नष्ट करने में सक्षम है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड इस हथियार प्रणाली के विकास-सह-उत्पादन भागीदार (डीसीपीपी) हैं। इस मिसाइल को ट्राइपॉड या सैन्य वाहन लॉन्चर से प्रक्षेपित किया जा सकता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, डीसीपीपी भागीदारों और संबंधित उद्योग जगत की प्रशंसा की। उन्होंने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
टीम को बधाई देते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने कहा कि परीक्षण लक्ष्य के विरूद्ध सफलतापूर्वक किया गया, जिससे ये हथियार प्रणाली भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार हो गई है।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बोहाग बिहू पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

तृतीय सह गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:समाजसेवी स्व लड्डू यादव का द्वितीय पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडोतोलन कर प्रधानमन्त्री ने की भ्रष्टाचार, ग़ुलामी के दौर, महंगाई और भारत के विकास की बात।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमन कुमार को स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment