RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान द्वारा कार्यकम आयोजित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्थानीय नवादा के मां आश्रम में स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप डॉ के एन सिंहा,प्रो डॉ कन्हैया बहादुर सिन्हा,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सतीश कुमार सिन्हा,डॉ विवेक राय,डॉ अमर्त्य राज,डॉ विजय गुप्ता शामिल थे।
संस्था के संयोजक प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ रजनीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और आदर्श की विस्तृत रूप से चर्चाएं की गई।
कार्यकम में विभिन्न विद्यालयों डीएवी, जॉन पॉल,बालिका उच्च विद्यालय,डॉ नेमी चंद्र शास्त्री, जे डी गोयनका स्कूल,जैन बाला विश्राम,आर पी एस पब्लिक स्कूल,माउंट लिट्रा स्कूल,भगवती शिशु निकेतन,जैन स्कूल आदि के बच्चों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान श्री आदिनाथ नेत्रविहीन विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच कंबलों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के अलावा मुख्य रूप से प्रो डॉ नन्द जी दुबे, भरत सिंह सहयोगी,मधुलिका सिन्हा,कुंदन सिन्हा,शीलू सिन्हा,मीना सिन्हा,रेखा सिन्हा,नीतू सिन्हा,ददन राम,संजय सिन्हा,डॉ संदीप कुमार,आनन्द मोहन, ओम प्रकाश श्रीवास्तव,डॉ रवि शंकर पांडे,पंकज श्रीवास्तव,पप्पू सिन्हा,रविकांत,नीता कुमारी,रवि कुमार,सदन जी,माधुरी गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,अनीता सिन्हा,रेशमी जैन आदि शामिल थीं।

Related posts

राष्ट्रीय किसान कल्याण कार्यक्रम कार्यान्वयन सोसायटी, इंडिया एआई और वाधवानी फाउंडेशन के बीच नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

दरभंगा:बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में दरभंगा प्रमंडल प्राप्त किया प्रथम स्थान :अध्यक्ष

rktvnews

जालोर जिले के प्रभारी मंत्री ने ली बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने की समन्वय समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन एन सी सी के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment