RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसडी विद्याकुल धमार में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।यूथ फॉर सेवा के बैनर तले एसडी विद्याकुल कोचिंग सेंटर, धमार में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास मनाया गया।विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतु गुरु सोनाधारी सर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और बच्चों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, व्यक्तित्व, विचारों और आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया ।कार्यक्रम का संचालन यूथ फॉर सेवा के स्टेरिंग मेंबर संतोष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन धीरज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिशु,रितिक, प्रिंस,पवन,अंकुश, रौशनी, अंजली,गुड़िया, माधुरी का योगदान सराहनीय रहा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को NEXT-Gen GST रिफॉर्म का उपहार दिया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

ऐसे प्रकट हुये भगवान शिव “शिव लिंग के” रूप में

rktvnews

भोजपुर: IMA भोजपुर का पदग्रहण समारोह संपन्न।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

rktvnews

भोजपुर : राकेश विशेश्वर ओझा ने जवइनिया मे किया फूड पैकट का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment