RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: IMA भोजपुर का पदग्रहण समारोह संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अप्रैल।चिकित्सकों की अधिकृत संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आरा का विधिवत पद ग्रहण समारोह आइएमए सभा भवन में संपन्न हुआ। बताते चले की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चयनित पदाधिकारी का कार्यकाल एक साल निर्धारित है। चुनाव पहले ही सर्व सम्मति से गया था लेकिन नए सत्र का पद ग्रहण समारोह मंगलवार को अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार सिंह एवं सचिव डॉक्टर संगीता सिंह नए अध्यक्ष डा पी सिंह और सचिव डा विजय गुप्ता को बुके देकर विधिवत आसन ग्रहण कराकर पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने बातचीत प्रतिवेदन में अपनी समस्या कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा खुशी उत्साह और योग श्रीशांत आईएमए को सम्मान दिलाने के लिए सहयोगी के रूप में कार्य करने का आश्वासन दिया।
पदभार ग्रहण के बाद अपने अधिकार व्यक्त करते हुए डॉक्टर पी सिंह ने कहा कि मैं लंबे समय से जिले के सभी सामाजिक और सरकारी , संस्थागत,कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोगी रहा हूं और आगे भी बना रहूंगा। गरीबों पिछड़ों, बुजुर्गों के लिए सरकारी की अनेक लाभकारी योजनाएं चल रही है जिसको अपने स्तर से हर तरह का मदद करने का प्रयास करूंगा। मरीजों से बेहतर तालमेल बनाकर शहर को स्वस्थ बनाने का प्रयास करूंगा।डॉ विजय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष के रूप में सेवा देते रहेंगे।
सचिव डॉ विजय गुप्ता ने अपने अनुभव के आधार पर बताया कि आइएमए चिकित्सकों का एक अपना संगठन है जो अपने और जरूरतमंद गरीबों के लिए समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम चलाता है। बदलते समय में रोग और सुधार की सुविधा में बहुत परिवर्तन हुए हैं ।इसलिए अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देना, उन्हें जागरूक बनाना,सरल और कम लागत में
लाभकारी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा।नये चिकित्सकों को जोड़कर सेवा का मौका देना होगा।
इस मौके पर डॉक्टर लोकेश कुमार,डॉक्टर गणेश पांडे, डॉ रंजन कुमार, डॉक्टर राकेश कुमार , डॉक्टर अभिषेक कुमार, डॉ कुमार गौतम एवं डॉक्टर अमन को IMA में शामिल किया गया । प्रमुख उपस्थित लोगों में डॉ बी सी जैन, डॉ के के सिंह, डॉ वी के राय, डॉ मधुकर प्रकाश, डॉ विनोद केआर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ एसके रूंगटा, डॉ एसके केडिया, डॉ नरेश प्रसाद, डॉ बाला जी श्रीवास्तव, डॉ एसपी श्रीवास्तव, डॉ बिकास सिंह, डॉ गुंजन सिंह, डॉ नवीन केआर सिंह, डॉ. तनिमा सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. जिवेश कुमार, डॉ. रमेश मिश्रा, डॉ. जेके सिंह , पंकज कुमार, कृष्णा सिंह, हरे राम सिंह, आईएमए बिल्डिंग केयर टेकर-अमित,डॉ. कुमार जितेंद्र, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. अमित, डॉ. संजीव पांडे, डॉ. आनंद भूषण सहाय, डॉ. कुमार जितेंद्र, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. अमित, डॉ. संजीव पांडे, डॉ. आनंद भूषण सहाय सहित काफी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहे।

Related posts

बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निवारण हेतु शनिवार को लगेगा कैम्प।

rktvnews

इन्फैंट्री स्कूल महू में आयोजित इन्फेंट्री कमांडरों के सम्मेलन का समापन।

rktvnews

आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल का ऐप लॉन्च!मरीजों को घर बैठे मिलेंगी सारी जानकारी:डा विजय गुप्ता

rktvnews

चरणबद्ध आंदोलन करेगा रसोईया महासंघ जुल्फेकार अली।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने की समाज कल्याण विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा, बोले- जून अंत तक आंगनबाड़ी में नियुक्तियां पूरी करें, जुलाई में सभी निर्माणाधीन केंद्र हों पूर्ण।

rktvnews

अज्ञात युवक का लावारिस शव बरामद।

rktvnews

Leave a Comment