RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:सरैया बाजार पर दुकानों से जप्त हुआ गाजा।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जनवरी।बड़हरा प्रखंड अंतर्गत प्रशिक्षु डीएसपी सह कृष्णगढ़ थाना अध्यक्ष ईशानी सिन्हा द्वारा सरैया बाजार में बड़ी कार्रवाई से धंधेबाजो में हड़कंप मच गया।कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया बाजार पर छापेमारी कर 829.5 ग्राम (मादक पदार्थ )गांजा बरामद किया गया।तस्करी में शामिल तीनों दुकानदारों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी सरैया ग्राम निवासी है जिसमें राजवंशी पासवान के पुत्र संतोष कुमार के दुकान से 416 ग्राम, इंद्रदेव शाह के पुत्र सुदेश्वर शाह के दुकान से 326 ग्राम,शिवध्यान महतो के पुत्र दिनेश महतो के दुकान से 87.5 ग्राम गाजा जप्त किया गया। आपको बता दे की कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र सरैया बाजार में .गांजा बेचने की गुप्त सूचना प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष ईशानी सिन्हा को मिली इस खबर की भनक .किसी को ना लगे इसको लेकर .अपने दल बल के साथ ईशानी सिन्हा थाना अध्यक्ष ने सरैया बाजार के तीनों दुकानदारों के दुकान पर छापा मारा जिसमें तीनों के पास से सूचना के अनुसार गाजा बरामद किया गया।वही तस्करों को त्वरित कार्रवाई करते हुए .गिरफ्तार कर लिया गया इस कार्रवाई से तस्करी करने वाले लोगों में हड़कंप सा मचा हुआ है।

Related posts

रक्षाबंधन पर राज्यपाल की शुभकामनाएं।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 का थीम..

rktvnews

दरभंगा:सीएमआर की शतप्रतिशत आपूर्ति को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

मतदान केन्द्र से 2 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी वाले मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायें परिवहन सुविधा: के. रवि कुमार

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अप्रैल 25

rktvnews

अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी।

rktvnews

Leave a Comment