RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प 1.63 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.13 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

जयपुर/राजस्थान 18 जून। महंगाई के दौर में निश्चित राहत की गारंटी देने वाले महंगाई राहत कैम्प में लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार की दस लोककल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन से लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। शनिवार शाम तक इन कैम्पों के माध्यम से 1.63 करोड़ परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 7.13 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 52.85 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 88.46 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 10.67 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 99.24 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 63.55 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.27 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 49.09 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 97.97 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.23 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.23 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

बिहार:पटना:उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न।

rktvnews

हरित भविष्य को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक क्वांटम-प्रौद्योगिकी समर्थित हरित हाइड्रोजन उत्पादन का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

फिल्म ‘बंधन सात फेरों का’ में दो भाइयों की जोड़ी राम के आदर्शों और त्याग का संपूर्ण चित्रण है।

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान की शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में संपर्क, सहयोग और सहायता के अवसर तलाशने के लिए सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:उत्पादक कंपनी के निदेशक और किसान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment